फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

पुलिस महकमे में शामिल हुए 251 सिपाही

Mon, 16 Dec 2019 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
civic
फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में हुई परेड में शामिल जवान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सुसज्जित पुलिस लाइन के ग्राउंड में नौ माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सोमवार को 251 रिक्रूटों ने कसम परेड में हिस्सा लिया। रिक्रूटों ने मार्च पास्ट कर एसपी को सलामी दी। प्रशिक्षण के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को एसपी ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। मैदान में खड़े रिक्रूटों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। एसपी ने कहा कि पुलिस महकमे में यह परेड जीवन भर अनुशासन का संदेश देगी।
विज्ञापन

सोमवार को कसम परेड में एडीजी प्रेम प्रकाश को बतौर मुख्यअतिथि आना था। वह नहीं आ पाए। इस पर एसपी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। निर्धारित समय पर पुलिस लाइन के मैदान में पहुंचे एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने खुली जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया। 12 टोलियों में कतारबद्ध खड़े रिक्रूटों ने मार्च पास्ट कर एसपी को सलामी दी। मोबाइल से अपने लाडले की फोटो लेने के लिए मैदान में बुजुर्ग माता पिता भी खड़े थे। सलामी के बाद एसपी ने रिक्रूटों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह, एएसपी गोरखपुर वितुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ अमृतपुर राजवीर सिह, होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र सिंह, आरआई किश्वर अली, अंजुम दुबे, रमला राठौर, एसओ अमृतपुर सुरेंद्र यादव, एसओ जहानगंज पूनम राठौर, एसओ नवाबगंज वेद प्रकाश पांडेय व आरटीसी के प्रभारी मौजूद रहे। संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया। उनको भी एसपी ने शील्ड देकर किया सम्मानित किया।
विज्ञापन

इनका प्रदर्शन रहा सर्वश्रेष्ठ
आरटीसी में प्रशिक्षण के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वालों में वीकेश कुमार, राजकुमार सारस्वत अर्जुन चौधरी, जगत सिंह, प्रवेश यादव, संतोष कुमार, कर्मवीर सिंह, मनु चौधरी को एसपी ने पुरस्कार स्वरूप शील्ड दी। मनु चौधरी को चार शील्ड दी गईं। परेड में लीडिंग भूमिका भी मनु चौधरी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीआई व फालोअरों को भी किया सम्मानित
एसपी ने आरटीसी में तैनात महेंद्र पाल सिंह, मुकेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, होशियार सिंह, सुरजीत, शैलेंद्र सिंह, हरवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, जितेंद्र राठौर, आसिफ खान, हारुन अहमद व पीटीआई अब्दुल हमीद, अजीत प्रताप सिंह, मुईद अहमद, जगदीश बघेल, रंजीत सिंह के अलावा आरटीसी के कुक व फालोअर को भी नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed