फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   City magistrate arrived to stop the construction

निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट से विवाद

Tue, 16 Feb 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
City magistrate arrived to stop the construction
शहर के मोहल्ला डिग्गी ताल में सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य से अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह की होती नोकझो? - फोटो : FARRUKHABAD
निर्माण रुकवाने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डिग्गीताल में बिना नक्शा पास कराए हो रही नींव काम रुकवाने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट का एक अधिवक्ता से विवाद हो गया। अधिवक्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट पर गंभीर आरोप लगाए। मौके की नजाकत देख सिटी मजिस्ट्रेट चले गए। इस जमीन पर एक भाजपा नेता और पड़ोस के ही बड़े व्यापारी की नजर है। इससे जमीन का कई साल पहले बैनामा करवा चुके खरीदार परेशान घूम रहे हैं।
डिग्गीताल में जमीन की बिक्री और खरीद के बाद अब निर्माण में लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद निवासी राजीव कुमार ने डीएम से सोमवार को बिना नक्शा पास कराए निर्माण शुरू होने की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, अतिरिक्त एसडीएम सुनील कुमार यादव और ईओ रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

राजीव कुमार के अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने बातचीत की, मगर सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें खास तरजीह नहीं दी। इस पर लक्ष्मण सिंह बिफर गए। उनके साथ अन्य अधिवक्ता भी थे। बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि अधिवक्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट पर गंभीर आरोप लगा दिए। मौके की नजाकत देख तीनों अधिकारी मौके से चले गए। हालांकि जाने से पहले नींव भर रहे लोगों को सिटी मजिस्ट्रेट ने बिना नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मकानों के नक्शा की कॉपी करें एकत्रित
सिटी मजिस्ट्रेट ने जाते वक्त आईटीआई चौकी प्रभारी राजीव कुमार को निर्देश दिए कि वे जेई को भेजेंगे। उनके साथ सभी मकानों के नक्शा एकत्र करके सूची बनाएं। उसके बाद उनके कार्यालय में भेजें।
प्रापर्टी डीलर के कर्मचारी को भिजवाया चौकी
डिग्गी ताल पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट की नजर प्रापर्टी डीलर की ओर से बनाई गए कमरे पर पड़ी। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से वहां बैठे कर्मचारी रतनपुर के युवक को बुलाया। उससे पूछताछ कर प्रापर्टी डीलर को बुलाने के लिए कहा। जब वह नहीं बुला पाया, तो चौकी प्रभारी से उसी कर्मचारी को चौकी पर भिजवा दिया।
फूट-फूट कर रोए दंपति
फर्रुखाबाद। रोडवेज में संविदा परिचालक स्वदेश कुमार गढ़ी अशरफ अली खां मोहल्ले में किराए पर रहते हैं। उन्होंने जमापूंजी से डिग्गी ताल में एक प्लाट अपनी पत्नी गुड़िया मिश्रा के नाम खरीदा था। उन्होंने बताया कि प्लाट में 40 ट्राली मिट्टी भी डलवा दी। अब एक भाजपा नेता और बड़े व्यापारी उस जमीन को दबंगई के बल पर कब्जाना चाहते हैं।
नींव भी नहीं भरने दी। बताते-बताते दंपति फूट-फूट कर रोने लगे। गुड़िया ने बताया कि प्लाट खरीदने में उसके जेवर भी बिक गए। यदि प्लाट भी चला गया, तो बर्बाद हो जाएंगे। इस पर वहां मौजूद कई अन्य पीड़ित प्लाट वालों ने उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि हम सब डीएम के यहां जाएंगे।

‘डिग्गी ताल ही नहीं, जहां भी बिना नक्शा पास कराए निर्माण की शिकायत मिलती है, वह काम रुकवा देते हैं। डिग्गीताल में भी अब बिना नक्शा पास कराए निर्माण नहीं हो सकता। अधिवक्ता जो आरोप लगा रहे हैं, वह बिल्कुल निराधार है।’
- अशोक कुमार मौर्य, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed