फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   chunav

गुड़ चने खाकर कार्यकर्ता करते थे प्रचार

Tue, 18 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
chunav
गोपी राम शंखवार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के चुनाव में कई प्रांतों से समाजवादी कार्यकर्ता प्रचार के लिए जिले में आए थे। उनकी सादगी से लोग बहुत प्रभावित हुए। वह खाने के लिए लइया, चना, गुड़ आदि अपनी जेब में रखते थे। कुछ कार्यकर्ता कंधे पर लटकाने वाला लाउडस्पीकर टांगकर दिन भर पैदल घूमते हुए प्रचार करते थे।
विज्ञापन

97 वर्षीय पूर्व चेयरमैन गोपीराम शंखवार ने बताया कि कांग्रेस सांसद मूलचंद दुबे के निधन के बाद साल 1963 में जिले में उपचुनाव हुआ। संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया चुनाव लड़े थे। कांग्रेस उम्मीदवार बीके केशकर थे। लोहिया बाहरी प्रत्याशी थे। कई प्रांतों से आए उनके समर्थकों ने जिले में जमकर प्रचार किया। कई महिला समर्थक भी आईं थीं। ये कार्यकर्ता पैदल गांव-गांव घूमते थे। कुर्ते की जेब में खाने का सामान रखते थे।
विज्ञापन

दिन भर प्रचार करते और रात होने पर गांव में ही सो जाते थे। सुबह फिर उठकर आगे की यात्रा के लिए रवाना होते थे। प्रत्याशी राममनोहर लोहिया बैलगाड़ी व तांगे पर बैठकर भी घूमे थे। वह भी पूरी सादगी के साथ चुनाव लड़े थे। करीब 57 हजार मतों से उन्हें जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed