फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   chori,farrukhabad news,transformer

नगला इंद्र गांव से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी

Sat, 04 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
chori,farrukhabad news,transformer
फर्रुखाबाद। नगला इंद्र गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। अवर अभियंता ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव नगला इंद्र में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर से सात लोगों के निजी नलकूप के कनेक्शन जुड़े हैं। इस गांव में नये नीबकरोरी विद्युत उपकेंद्र के पुठरी फीडर से बिजली दी जाती है। शुक्रवार को किसी ने 11 केवी लाइन में लोहे की जंजीर फेंक कर मारी, इससे 11 केवी लाइन में फाल्ट होने से बिजली बंद हो गई। ट्रांसफार्मर को खोलकर पोल से नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर जेई दीपक कुमार, जेई अजय सिंह के साथ गांव पहुंचे। वहां ट्रांसफार्मर नहीं मिला, वह गायब कर दिया गया था। जेई दीपक ने बताया कि 100 केवीए ट्रांसफार्मर से सात लोगों के निजी नलकूप जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर लाखों रुपये बकायेदारी है। ट्रांसफार्मर फुंकने की कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी। बकायेदारी जमा न करने पर उसको नहीं बदलवाया। नलकूप संचालकों ने किसी दलाल से संपर्क कर सीधे वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए उसको उतरवा दिया। वह ट्रांसफार्मर कहां ले गए, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed