{"_id":"60cb8bc18ebc3e792b0ec9fa","slug":"chori-farrukhabad-news-knp63481312","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग रहे युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग रहे युवक को पीटा
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। रिटायर्ड फौजी का दो लाख रुपये भरा बैग लेकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। भीड़ ने युवक को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नानकार निवासी रिटायर्ड फौजी जनार्दन सिंह गुरुवार को अपने पुत्र अवनीश के साथ बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख रुपये निकालने के लिए पहुंचे। पुत्र अवनीश एजेंसी पर बाइक सही करवाने के लिए चला गया। जनार्दन ने खाते से दो लाख रुपये निकला और रुपये बैग में रखकर एजेंसी ओर पैदल जा रहे थे।
तभी रास्ते में एक युवक ने जनार्दन के ऊपर चटनी फेंक दी। इससे जनार्दन की शर्ट गंदी हो गई। जनार्दन हैंडपंप पर बैग रखकर अपनी शर्ट को साफ करने लगे। तभी एक अन्य युवक आया और बैग उठाकर भागने लगा। इस पर जनार्दन ने शोर मचाया। दो राहगीरों ने बैग लेकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जनार्दन ने बताया कि नातिन रूबी की एक जुलाइे को शादी है। उसके लिए ही वह बैंक से रुपये निकालने के लिए आए थे। उन्होंने इस मामले में कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।