{"_id":"67800d22ea6b4120c40f28e5","slug":"chip-gold-is-spewing-gold-price-reached-rs-2800-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-119486-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चिपसोना उगल रहा सोना, 2800 रुपये भाव पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चिपसोना उगल रहा सोना, 2800 रुपये भाव पहुंचा
Thu, 09 Jan 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। स्वाद में लाजवाब चिपसोना आलू ने फिर उड़ान भरी है। 2400 से बढ़कर भाव 2800 रुपए क्विंटल पहुंच गया। मकर संक्रांति बाद सहालग शुरू होते ही तीन हजार रुपये क्विंटल भाव की उम्मीद किसान लगाए हैं।
कई साल बाद कच्ची फसल में भाव अच्छा मिलने से इन दिनों आलू की खूब खोदाई हो रही है। आलू खोदकर किसान गेहूं बो रहे हैं तो कई किसानों ने खाली खेत में फरवरी के पहले सप्ताह में मक्का की बोआई करने का मन बनाया है। कच्ची फसल के साफ आलू का भाव कुछ दिनों से 1400 रुपये क्विंटल के आसपास चल रहा है।
वहीं पुरानी फसल का आलू भी रंग दिखा रहा है। खासकर चिपसोना भाव की दृष्टि से सोना उगल रहा है। कुछ शीतगृहों में चिपसोना आलू बचा है। जहानगंज रोड पर एक शीतगृह में गुरुवार को चिपसोना 2800 रुपये क्विंटल बिका। इस शीतगृह में अभी छह हजार पैकेट आलू है। प्लांट भी अभी चल रहा है।
विज्ञापन
कुंअरापुर के उन्नतिशील किसान सुनील कटियार का कहना है कि किसानों को उम्मीद है कि मकर संक्रांति के साथ शादी-ब्याह शुरू हो रहे हैं। कुंभ व रामनगरिया भी शुरू होने वाली है। इसमें पुराने आलू की अच्छी खासी मांग होगी। ऐसे में चिपसोना का भाव तीन हजार रुपये क्विंटल तक पहुंच सकता है।