{"_id":"68eaa9219a55fc88d40fd405","slug":"children-will-study-with-science-kits-kits-reached-brc-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131204-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विज्ञान किट से पढ़ेंगे बच्चे बीआरसी में पहुंचीं किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विज्ञान किट से पढ़ेंगे बच्चे बीआरसी में पहुंचीं किट
Sun, 12 Oct 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राएं विज्ञान व गणित की पढ़ाई आसानी से कर सकेंगे। इसके लिए विभाग स्कूलों में विज्ञान व गणित की किट भिजवा रहा है। किटों के माध्यम से बच्चे समझकर पढ़ाई करेंगे।
सरकार का उद्देश्य है कि छात्र-छात्राएं आसानी से विज्ञान और गणित की पढ़ाई कर सकें। इसके लिए शासन ने उच्च प्राथमिक व बा विद्यालयों में विज्ञान व गणित की किटें भिजवाए जाने के आदेश दिए हैं। किट में प्रयोग व पढ़ाई से संबंधित सामग्री होगी। शिक्षक समय-समय पर किट के माध्यम से बच्चों को प्रयोग कराकर भी समझाएंगे। शासन स्तर से जिले में किटें आ भी गई हैं। किटों को बीआरसी में भिजवाया जाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञान किट में टेलिस्कोप, परखनली, चुंबक, थर्मामीटर, कंपास और प्रिज्म जैसे उपकरण शामिल हैं। इनकी मदद से बच्चे किसी भी विषय को व्यावहारिक रूप में समझ सकेंगे। जिले में 565 उच्च प्राथमिक व पांच बा विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
प्रभारी बीएसए डॉ. अनुपम अवस्थी ने बताया कि विज्ञान व गणित की किटें तीन-चार दिन पहले ही आई हैं। इन्हें बीआरसी में भिजवाना शुरू कर दिया है। बीआरसी से स्कूलों में किटें भिजवाई जाएंगी।