फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children showed talent in sports competitions

Farrukhabad News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 14 Dec 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 14 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Children showed talent in sports competitions
शमसाबाद। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद के वार्षिकोत्सव पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज रोशनाबाद के मैदान में आयोजित वार्षिकोत्सव व खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामदास ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में शिवम, राज, ऊदल, कक्षा चार से पांच की 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राज, प्रिंस, तस्दीक, बालिका वर्ग में वर्षा, हुमैरा, दामिनी, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दामिनी, महक, वर्षा, बालक वर्ग में अनुराग, हिमांशु, पुष्पेंद्र ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक से तीन की 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजन, प्रियांश, अंश, बालिका वर्ग में महक, अल्फिसा, दृश्या, 100 मीटर बालक वर्ग में दिलीप, राज, अंश, बालिका वर्ग में दिव्या, ईशरा व जैबा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आलोक कुमार, अनुदेशक अभिषेक गंगवार, राजवीर सिंह, अर्जुन सिंह, मदन कुमार, पुष्पराज सिंह, प्रभात गंगवार, आयुष गंगवार, सुशील कुमार, कौशल गंगवार, राजेश गंगवार, जयपाल सिंह, मनोज गंगवार और अनुज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed