{"_id":"5f303d328ebc3e6206471aa3","slug":"child-line-farrukhabad-news-knp575993540","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से प्रताड़ित बालिका ने चाइल्ड हेल्पलाइन में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से प्रताड़ित बालिका ने चाइल्ड हेल्पलाइन में की शिकायत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेटी ने पिता पर दूसरी शादी करने के बाद प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर की। मौके पर पहुंची टीम ने बालिका को घर से रेस्क्यू किया और आरोपी को हिरासत में लिया है।
मऊदरवाजा थाने के गांव बाबरपुर निवासी कालीचरन की पुत्री रुचि(13) ने 1098 नंबर पर सूचना दी कि उसकी मां के निधन के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। अब पिता और सतौली मं फूलन देवी उसे प्रताड़ित करते हैं। मारपीट भी करते हैं। सूचना के एक घंटे बाद शनिवार रात चाइल्ड लाइन निदेशक डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी, अल्ताफ अली, शेखर सक्सेना, मणि मिश्रा, रजनी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस सभी को थाने ले आई।
पुलिस की मौजूदगी में बालिका को उसकी दादी और बहन के साथ गांव भेज दिया। निदेशक ने बताया कि उच्चाधिकारियों को पूरा मामला बताया है। वह लगातार बालिका का हालचाल लेते रहेंगे।