फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Child killed in Bolero collision, mother injured

Farrukhabad News: बोलेरो की टक्कर से बच्चे की मौत, मां घायल

Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Child killed in Bolero collision, mother injured
फर्रुखाबाद। बच्चे को गोद में लेकर घर के बाहर बैठी महिला को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें मां व बेटा घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर बच्चे को रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। भीड़ में चीख-पुकार मच गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव कनकापुर निवासी रावेंद्र कठेरिया की पत्नी बिन्नो देवी उर्फ छोटी बिटिया अपने पांच साल के पुत्र मानव को गोद में लेकर घर के बाहर गली किनारे बैठी थीं। उसी समय एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटा घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मानव को रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां शाम सवा छह बजे दम तोड़ दिया। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। भीड़ अधिक होने की वजह से अस्पताल में हंगामे जैसे हालात बन गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर राजेपुर थाने भेज दिया। मानव छह भाइयों में सबसे छोटा था। अखिलेश, बालेश, संतोष, श्यामलाल हैं। बहनों में दिलखुशी व संतोषी हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed