{"_id":"5c322f7cbdec2238833105ae","slug":"child-death-by-tractor-collision-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बालक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बालक मौत
Sun, 06 Jan 2019 10:10 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
road accident 12
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत हो गई। उसके साथ जा रहा रिश्ते का भाई घायल हो गया। गांव हजरतपुर निवासी वीरपाल का दस वर्षीय पुत्र अंकित कक्षा दो का छात्र था। रविवार सुबह गांव के पास उसके प्लाट में बोरिंग हो रही थी। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला साबा निवासी फूफा फुलवारी के 13 वर्षीय पुत्र दुर्वेश के साथ साइकिल पर बैठकर जा रहा था। घर से चंद कदम दूर अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर लगने से अंकित की मौत हो गई।
उसका फुफेरा भाई दुर्वेश घायल हो गया। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने चालक को पकड़ कर बैठा लिया। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, इंस्पेक्टर राधेश्याम, हल्का इंचार्ज राकेश कुमार गुप्ता, महिला दरोगा मीनेश पचौरी फोर्स के साथ पहुंच गए। परिजन उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। मौके की नजाकत को देखकर कंपिल एसओ जेएल सोनकर, शमसाबाद एसओ जयंती प्रसाद गंगवार को फोर्स के साथ बुला लिया गया। सूचना पर एसडीएम अनिल कुमार पहुंच गए। एसडीएम व पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाया। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
पिता की तहरीर पर चालक सुनील राजपूत निवासी अनरतला थाना कंपिल के खिलाफ तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने से बालक की मौत हो जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। अंकित दो बहनों में इकलौता था। उसकी बहनें जया व जान्हवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इकलौते बेटे की मौत पर मां रूपादेवी बुरी तरह बिलख रही थी।