{"_id":"570e895c4f1c1b965d4a6b42","slug":"child-commission-members-showed-harsh-tone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल आयोग सदस्य ने दिखाए तल्ख तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल आयोग सदस्य ने दिखाए तल्ख तेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं आयोग की सदस्य डा. ज्योति सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डा. ज्योति सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर निरीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से संबंधित लंबित मामलों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग की सदस्य ने बैठक की। इन्होंने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान संतोषजनक जवाब न देने पर प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर की शिक्षिका सरिता कटियार को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आयोग की सदस्य ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय कमालगंज में चार्ज का हस्तांतरण तीन दिन में न होने पर पूर्व वार्डन के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश डीसी कस्तूरबा ऋचा यादव को दिए। आरटीई के तहत कान्वेेंट स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों के दाखिले के कोटे के संबंध में जानकारी की। उन्होंने जनपद में पास्को एक्ट में निरुद्ध किए गए आरोपियों के बारे में भी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
आयोग की सदस्य ने जिले में नशाखोरी, बाल मजदूरी पर विराम लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इन्होंने वर्ष 2010 से गुमशुदा बच्चों की सूची तथा प्रगति रिपोर्ट अपर पुलिस अधीक्षक से तलब की। जेलों में बंद महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को पोषाहार बांटने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कंपिल स्थित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित आश्रम में महिला, बाल आयोग व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की जाएगी। बताते चलें कि मंगलवार को निरीक्षण के दौरान आश्रम में रह रही महिलाओं ने आयोग की सदस्य को घुसने से रोक दिया था।
विज्ञापन