{"_id":"6207f8b039f7001d6f7922c7","slug":"chief-minister-will-address-the-gathering-in-rajepur-and-kamalganj-today-farrukhabad-news-knp680289077","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेपुर व कमालगंज में मुख्यमंत्री आज सभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेपुर व कमालगंज में मुख्यमंत्री आज सभा को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
कमालगंज में रामलीला मैदान में मंच का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ रविवार को दोपहर करीब एक बजे यहां आएंगे। पहले राजेपुर और फिर कमालगंज के रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। शनिवार को इसकी तैयारियां की जाती रहीं। डीएम और एसपी ने सभास्थलों का जायजा लिया। कमालगंज में हेलीपैड से सभास्थल तक बैरिकेडिंग लगाने और कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर रूट डायवर्ट करने के भी निर्देश दिए।
डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने दोपहर को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कमालगंज में रामलीला मैदान में सभास्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने पूछा कि मंच कितना लोड ले सकता है। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी के पति तरुण माहेश्वरी ने कहा कि 20 लोगों के हिसाब से मंच बना है। हेलीपैड का भी जायजा लिया।
कानपुर मार्ग से सभा स्थल तक फ्लीट वाले रास्ते को भी मजबूत करने के लिए कहा। कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रजीपुर से जहानगंज की ओर मोड़ने व फतेहगढ़ की ओर वाले वाहनों को जिला जेल से सेंट्रल जेल होते हुए जहानगंज की ओर भेजने को कहा गया। उधर अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के राजेपुर में एमबी कोल्ड स्टोरेज के पास सभास्थल का भी डीएम व एसपी ने जायजा लिया। बताया गया कि मुख्यमंत्री पहले राजेपुर में सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद कमालगंज जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूल व गेस्टहाउस के हर कमरे में ताला पड़ेगा, घरों की भी चेकिंग होगी
कमालगंज। एसपी ने रामलीला मैदान में सभामंच के पास बने स्कूल और गेस्टहाउस के सभी कमरों को चेक कर प्रत्येक कमरे में ताला डलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए सभास्थल के सामने व उसके दोनों ओर की दुकानें व होटल रविवार को बंद रहेंगे। सामने स्थित मकानों की भी चेकिंग होगी।