{"_id":"58026a124f1c1bd8752915dd","slug":"chief-engineer-of-the-lohia-villages-tested-reality","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य अभियंता ने लोहिया गांवों की जांची हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य अभियंता ने लोहिया गांवों की जांची हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य अभियंता कानपुर ने शनिवार को लोहिया गांवों के कराए गए विद्युतीकरण की हकीकत जांची। इस दौरान खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोहिया गांवों में कनेक्शनधारी कम, कटिया से बिजली जलाने वालों की संख्या अधिक मिली। इस कारण कैंप लगाकर कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए है।
कानपुर मंडल के मुख्य अभियंता विद्युत हरिप्रकाश गुप्ता ने शनिवार को कमालगंज ब्लाक के लोहिया गांव अलाउद्दीनपुर, इसके मजरा बड़ी अलौदी, राजेपुर टप्पा हवेली और नगला शाक्य मेें कराए गए विद्युतीकरण की गुणवत्ता की जांच की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता को कई जगह खामियां मिली। जिन्हेें देखकर नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था से ठीक से काम कराने के निर्देश एक्सईएन व एसडीओ को दिए। मुख्य अभियंता ने गांव अलाउद्दीनपुर में कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं की संख्या पूछी तो बताया कि गांव में छह उपभोक्ताओं के नाम से कनेक्शन है।
विज्ञापन
यह सुनकर वह हैरान रह गए। अधिकांश लोग कटिया डाल कर बिजली का उपयोग कर रहे है। यहीं हाल राजेपुर टप्पा हवेली में मुख्य अभियंता को मिला।
इस गांव में भी कनेक्शनधारी कम, कटिया से बिजली जलाने वाले अधिक थे। मुख्य अभियंता ने एक्सईएन अमर सिंह से कहा कि कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया जाए। ताकि बिजली चोरी कम हो सके। राजस्व वसूली में भी तेजी की जाए। अगर राजस्व वसूली नहीं होगी तो बिजली कहां से दी जाएगी।
इस दौरान एसडीओ संतोष प्रसाद, एसडीओ शरद प्रताप व अवर अभियंता मौजूद रहे।