{"_id":"5dac62138ebc3e93ba1b35ef","slug":"chehalum-procession-in-memory-of-imam-hussain-farrukhabad-news-knp520867468","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम हुसैन की याद में निकला चेहल्लुम जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम हुसैन की याद में निकला चेहल्लुम जुलूस
विज्ञापन
चेहल्लुम जुलूस में मातम मनाते लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
इमाम हुसैन की याद में रविवार को चेहल्लुम जुलूस निकाला गया। इसमें युवाओं और बच्चों ने खूनी मातम किया। जुलूस में चल रहे लोग हाय हुसैन हम न हुए, के नारे लगाते चल रहे थे। कर्बला में मजलिस के बाद लंगर हुआ।
शहर के पक्के पुल स्थित मीर साहब की आढ़त से करीब साढ़े 11 बजे मौलाना सदाकत हुसैन की अगुवाई में परचम उठाया गया। यहां से शुरू हुए जुलूस में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। जुलूस तिकोना, तहसील रोड होते हुए चिलसरा रोड स्थित कर्बला में समाप्त हुआ।
वहां मजलिस में वक्ताओं ने इमाम हुसैन की शहादत के बारे में विस्तार से बताया। जुलूस में शामिल युवाओं और बच्चों की टोलियां खूनी मातम करते चल रहे थे। सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जमा रही। व्यवस्थाओं में नादिर हुसैन, शाकिर हुसैन, अनवर हुसैन रिजवी, वसीम हैदर आदि तमाम लोग थे।
विज्ञापन
जुलूस में कोई व्यवधान न हो, सो लालगेट, चौक पर ट्रैफिक रोका गया था। इसके अलावा जुलूस के साथ पीएसी भी सुरक्षा में लगी रही। चिलसरा रोड पर कर्बला तक कई स्थानों पर खेल खिलौनों की दुकानें लगाई गई थीं। जुलूस से वापसी आते वक्त बच्चों ने खिलौने खरीदे।