फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cheese, peach pies and sampled to Gujiya

पनीर, बेसन के लड्डू व गुझिया के सैंपल लिए

Wed, 23 Mar 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 23 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cheese, peach pies and sampled to Gujiya
- दुकान पर पनीर का सैंपल भरते खाद्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
होली पर दुकानों पर मिलावटी वस्तुओं की बिक्री रोकने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर मिठाई के नमूने लिए। छापामारी के दौरान मिठाई दुकानदार दुकान छोड़कर फरार हो गए। सैंपलिंग के दौरान दुकानदारों ने पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह की अगुवाई में खाद्य निरीक्षक रमेशचंद्र और उनकी टीम ने फतेहगढ़ और भोलेपुर क्षेत्र में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। टीम के सदस्य पुलमंडी स्थित जय अंबे स्वीट हाउस पर सैंपलिंग करने पहुंचे। यहां दुकान मालिक मोहल्ला जाफरी निवासी रामशंकर से लाइसेंस मांगा।
विज्ञापन


लाइसेंस न दिखाने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जमकर खिंचाई की। दुकान में रखी पालीथीन देखकर सिटी मजिस्ट्रेट का पारा चढ़  गया। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान से पनीर, बेसन का लड्डू और गुझिया के नमूने भरे। इसके बाद कानपुर रोड स्थित यादव मिष्ठान पर पहुंची टीम ने दुकानदार फूल सिंह की दुकान से छेना का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार के लाइसेंस न दिखा पाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। टीम ने भोलेपुर के कृष्णा स्वीट हाउस से पनी, बर्फी, नरेश मिष्ठान भंडार से सोनपापडी का नमूना लिया। इस दौरान दुकानदारों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। दुकानदारों ने कहा कि खाद्य विभाग की टीम हर बार चुनिंदा दुकानों पर ही छापेमारी करती है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को समझा बुझाकर शंात किया।


छापेमारी देख दुकान खुली छोड़ भागे दुकानदार
खाद्य विभाग की टीम की छापेमारी के दौरान मिठाई दुकानदार दुकान को खुला छोड़कर भाग गए। दुकान पर किसी को न देखकर विभाग के अधिकारियों ने दुकान पर जाना उचित नहीं समझा। आसपास के दुकानदारों ने विभाग पर सांठगांठ का आरोप लगाया। दुकानदारों ने कहा कि हर बार छापेमारी के दौरान दुकानदार दुकान खुली छोड़कर निकल जाते हैं। हर बार इन्ही दुकानों से नमूने भरे जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed