फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Checking holding 120 passengers , four jailed

चेकिंग में पकड़े 120 यात्री, चार जेल गए

Wed, 17 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 17 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Checking holding 120 passengers , four jailed
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में सोमवार को किलाबंद चेकिंग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान 120 यात्रियों को बगैर टिकट पकड़ा गया। जुर्माना अदा न करने पर चार यात्रियों को जेल भेज दिया गया।

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य यशपाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में किलाबंद चेकिंग की गई। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर कन्नौज एमके सिंह, आरपीएफ चौकी प्रभारी आरपी सिंह और आधा सैकड़ा से ज्यादा टीटी प्लेटफार्म पर मौजूद थे।

कासगंज के टीटी भी चेकिंग में शामिल थे। चेकिंग टीम ने सुबह कालिंदी एक्सप्रेस, लखनऊ-कासगंज, शिकोहाबाद पैसेंजर, उत्सर्ग एक्सप्रेस और कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनों में किलाबंदी चेकिंग की गई। इस दौरान 120 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा गया।

इनमें से 116 यात्रियों को जुर्माना अदा कर छोड़ दिया गया। जुर्माना अदा न करने पर चार यात्रियों को जेल भेज दिया गया। बगैर टिकट यात्रा करने वालों में एक दरोगा भी शामिल थे। उन्होंने वर्दी का रौब गालिब करने का प्रयास किया लेकिन रेलवे के अफसरों ने उनकी एक न सुनी और इनसे भी जुर्माना वसूला। दोपहर 3 बजे तक चेकिंग अभियान चला।

लखनऊ-कासंगज ट्रेन में पांच बार चेन पुलिंग
फर्रुखाबाद। चेकिंग से गुस्साए छात्रों ने शमसाबाद रेलवे स्टेशन तक पांच बार चेन पुलिंग कर गुस्सा जताया। चेकिंग के दौरान 11.40 बजे लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग करने के लिए टीटी घुस गए। इस ट्रेन में काफी छात्र सवार थे। टीटी को देखकर छात्रों ने हंगामा कर दिया।

इस पर टीटी उतरकर चले गए। जब ट्रेन यहां से शमसाबाद के लिए रवाना हुई तो गुस्साए छात्रों ने शमसाबाद तक पांच बार चेनपुलिंग की। आरपीएफ चौकी इंचार्ज आरपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed