फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cheating in the name of job

Farrukhabad News: पुत्र की नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख ठगे

Fri, 25 Nov 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
cheating in the name of job
फर्रुखाबाद। बेटे की सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर एक सैनिक ने सात लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर सैनिक ने पुत्र का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। परेशान महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर के मोहल्ला रेटगंज निवासी संजू देवी के पति ज्ञान सिंह बीएसएफ में तैनात हैं। उनके घर कमालगंज के गांव बंथल शाहपुर के मजरा अनूप नगला निवासी सैनिक अजय यादव का आना-जाना था।
वह पंजाब के पठानकोट में सेना में हवलदार है। संजू के मुताबिक अजय ने सात लाख रुपये देने पर बेटे अमित की नौकरी लगवाने की बात कही।
इस पर संजू ने स्टेट बैंक में अपने खाते से अजय की रिश्तेदार आरती सिंह निवासी भिंड मध्य प्रदेश के बैंक खाते में सात लाख रुपये ट्रांसफर किए।
वादा के अनुसार समय निकलने पर भी नियुक्ति पत्र नहीं आया तो सैनिक से कई बार रुपये मांगे, मगर वह लगातार टालमटोल करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि फोन पर सैनिक ने पुत्र का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी। वह कई लोगों को इस तरह ठग चुका है।
उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अजय यादव पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed