{"_id":"63c04a2346ed091ff17fafd0","slug":"cheating-from-shopkeeper-in-the-name-of-rajput-regiment-farrukhabad-news-knp7385016193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बैट्री दुकानदार से पांच हजार आनलाइन ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बैट्री दुकानदार से पांच हजार आनलाइन ठगे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बैट्री दुकानदार से पांच हजार रुपये आनलाइन ठग लिए गए। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला नैन निवासी दुकानदार राजेश कुमार ने गुरुवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को बताया कि 11 जनवरी को उसके मोबाइल नंबर पर काल आई और उधर से बोलने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह राजपूत रेजीमेंट से बोल रहा है। दो बैटरी चाहिए । राजेश ने ईरिक्शा पर बैट्री रखवाकर भिजवा दी। कुछ देर बाद फोन करके बैट्री रखवाने वाले स्थान के बारे में पूछा तो उसने बताया कि पास बनेगा। तभी अंदर प्रवेश मिलेगा।
यहां से जारी कूपन को मोबाइल पर डालने पर भुगतान भी हो जाएगा। राजेश कुमार ने पांच कूपन मंगवा लिए। एक कूपन मोबाइल पर डालने से उनके खाते में एक रुपये आए।
दूसरे कूपन नंबर डालते ही उनके खाते से पांच हजार रुपये निकल गए। फोन करके पूछने पर उस व्यक्ति ने बताया कि सभी कूपन डालने पर रूपये आ जाएंगे। राजेश को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने साइबर क्राइम के हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा दी। कुछ देर बाद फोन किया तो मोबाइल स्वीच आफ हो गया। एसपी ने इस मामले में सर्विलांस टीम को जांच करने के आदेश दिए है।