फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cheating a woman in the name of providing employment

Farrukhabad News: रोजगार दिलाने के नाम पर महिला से ठगी

Tue, 19 Sep 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cheating a woman in the name of providing employment
कमालगंज। पैंसिल पैक करने का काम दिलाने के नाम पर सायबर ठगों ने महिला से करीब नौ हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने महिला से और रुपयों की मांग कर धमकी दी। पीड़िता ने मामले की जानकारी थाने में दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मितपुरा निवासी आरती शर्मा ने मंगलवार को थाने जाकर तहरीर दी। कहा कि रविवार को उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। युवक ने उससे कहा कि वह पैंसिल कंपनी से बोल रहा है। अगर आपको पैंसिल पैक करने का काम करना है, तो 50 पीस पैक करने पर रोजाना एक हजार रुपये देंगे। काम करने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। इसके लिए 620 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन

इस पर उसने युवक के बताए गए नंबर पर रुपये डाल दिए। सोमवार को युवक ने फ़ोन करके कहा कि आपका कार्ड बन गया है। माल मांगने के लिए खाते में 4160 रुपये डालो। उसने रुपये डाल दिया। इसके बाद फिर उसने उतने ही रुपये डलवाए। मंगलवार तक माल नहीं आया। युवक ने फिर से 4660 रुपये डालने की बात कही। रुपये न भेजने पर पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। आरती ने बताया कि वह गरीब महिला है। उसने दूसरे से उधार लेकर रुपया दिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed