{"_id":"5e989e9a8ebc3e774d53b67b","slug":"chc-fatehgarh-to-become-30-bed-specialty-quarantine-center-farrukhabad-news-knp5555750196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी फतेहगढ़ 30 बेड का बनेगा स्पेशलिटी क्वारंटीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी फतेहगढ़ 30 बेड का बनेगा स्पेशलिटी क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन
सीएचसी फतेहगढ़ में डाक्टर से पूछताछ करते डीएम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पड़ोसी जनपदों में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जिला प्रशासन और सक्रिय हो गया है। कोरोना से जंग को तैयारियां भी बढ़ाई जा रही हैं। इसके चलते गुरुवार को जिलाधिकारी ने सीएचसी फतेहगढ़ का निरीक्षण कर इसे स्पेशलिटी सेंटर बनाने के निर्देश सीएमओ दिए।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया व सीएमओ डा.चंद्रशेखर के साथ पुराना जिला अस्पताल परिसर फतेहगढ़ में स्थित सीएचसी का जायजा लिया। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए सीएचसी में 30 बेड का स्पेशलिटी क्वारंटीन सेंटर बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएमओ को स्पेशलिटी क्वारंटीन प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उधर, कोरोना संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने के लिए फतेहगढ़ के भाऊपुर बेवर रोड स्थित बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व हास्पिटल को लेबल-1 समकक्ष अस्पताल चयनित किया गया है। इसमें 100 बेड की व्यवस्था है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.चंद्रशेखर ने डिप्टी सीएमओ एपी सिंह को वहां का नोडल अधिकारी नामित करते हुए छह डॉक्टर, छह नर्स सहित 25 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी है।