{"_id":"5d9161a1504e647d1b07d835440b1b2c","slug":"channel-happened-off-his-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला बंद न हुआ तो आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला बंद न हुआ तो आमरण अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। षण दर्शन संत समिति के पदाधिकारियों ने मेला कार्यालय पर रविवार को प्रदर्शन कर आंदोलन का एलान किया। संतों ने एक स्वर में सोमवार तक नाला बंद न होने पर मंगलवार से आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
रविवार को षण दर्शन संत समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष महंत सोमवार पुरी के नेतृत्व में मेला कार्यालय पर पहुंचे। इनके साथ दंडी मंडल और वैष्णव संप्रदाय के संत भी थे। यहां सभी ने एक स्वर में नाले को गंगा में गिरने से रोकने की मांग की।
विज्ञापन
अध्यक्ष सोमवार पुरी ने कहा कि सोमवार तक नाला गंगा में गिरना बंद न हुआ तो मंगलवार से आमरण अनशन किया जाएगा। महंत हरिओम गिरी ने कहा कि साधु संतों पर होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने उनको शस्त्र रखने के लिए नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
मेला कार्यालय पर पहुंचे संतों को मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार तक दूसरा नाला खोदकर नाले के पानी को दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
मौन प्रदर्शन में महंत हरनाम गिरी, लखन स्वरूप, भागीरथ गिरी, सत्य स्वरूप ब्रह्मचारी, हरि चैतन्य गिरी, आनंद गिरी, रामनेतन यादव, लाल चैतन्य, धर्मदेव आश्रम, धर्मानंद आश्रम, सर्वण स्वरूप, सेवादास, रामऔतार गिरी आदि मौजूद रहे।