फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Changes in log book after death

मौत के बाद लॉगबुक में किया फेरबदल

Wed, 06 Apr 2016 12:22 AM IST
इंद्रेश चौहान, फर्रुखाबाद
इंद्रेश चौहान, फर्रुखाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Changes in log book after death
लॉगबुक में गेटमैन द्वारा की गई कटिंग। - फोटो : अमर उजाला

रेलवे क्रासिंग बंद होने से हुई किशोरी की मौत के मामले में लागबुक के समय में रेलवे कर्मचारियों ने फेरबदल कर दिया। हालांकि इस संबंध में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। बहाबुद्दीन के पुत्र असलम के मुताबिक जब वह लोग प्राइवेट वाहन से चांदतारा को भर्ती कराने जिला मुख्यालय ले जा रहे थे तो पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे रजीपुर रेलवे क्रासिंग बंद थी।

विज्ञापन


काफी मिन्नतों के बाद भी गेटमैन ने फाटक नहीं खोला। इसके चलते चांदतारा की मौत हो गई। इसके बाद दोपहर 12:48 बजे फाटक खोला गया। किशोरी की मौत के बाद रेलवे कर्मचारियों ने झंझटों से बचने के लिए लागबुक में फेरबदल कर दिया। लागबुक में रजीपुर रेलवे क्रासिंग फाटक को बंद किए जाने का समय दोपहर 12:20 डाला गया। इसके बाद इस समय को काटकर 12:09 बजे रेलवे फाटक बंद करना डाला गया। इस संबंध में जब गेटमैन अमन कुमार से पूछा गया तो वह कोई उत्तर नहीं दे सका।
विज्ञापन


आपात स्थिति में भी नहीं खोला जा सकता रेलवे फाटक
फर्रुखाबाद अनवरगंज एक्सप्रेस 5305 ट्रेन का सिग्नल मिलने पर रजीपुर रेलवे क्रासिंग बंद की गई थी। रेलवे फाटक बंद होने के बाद किसी भी कीमत पर नहीं खोला जा सकता है। चाहें कोई आपात स्थिति ही क्यों न हो। एक मरीज की जान बचाने के लिए हजारों यात्रियों की जान की बाजी नहीं लगाई जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदर्शन लाल (रेलवे यातायात निरीक्षक)

रिजनों ने जाम लगाने का किया प्रयास
गांव ईसापुर निवासी बहाबुद्दीन की पुत्री चांदतारा की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने रजीपुर रेलवे क्रासिंग पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन थाना पुलिस ने जैसे-तैसे परिजनों को समझाकर जाम लगाने से रोक दिया। पुलिस ने कहा कि जाम लगाने से कोई फायदा नहीं। तहरीर दें कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन मौके से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed