फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Challan of 25 traders who encroached in front of the shop

Farrukhabad News: दुकान के सामने अतिक्रमण करने वाले 25 व्यापारियों का चालान

Wed, 28 Feb 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Challan of 25 traders who encroached in front of the shop
कमालगंज। सड़क की पटरी पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। बाजार में पुलिस को देख कुछ दुकानदारों ने सामान समेट लिया। कुछ ठेली लगाने वाले गलियों में छिप गए। टीम ने 25 दुकानदारों का चालान कर चेतावनी दी।
विज्ञापन

कस्बा में कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर व्यापारी दुकानों के बाहर सड़क की पटरी पर सामान रखकर अतिक्रमण किए हैं। इससे यहां से गुजरने वालों को काफी समस्या होती है। मंगलवार शाम थानाध्यक्ष राजेश राय व कस्बा प्रभारी शंकरानंद ने टीम के साथ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस को कार्रवाई करते देख बाजार में खलबली मच गई। कई दुकानदारों ने पटरी पर रखा सामान अंदर कर लिया।
विज्ञापन

टीम ने एक-एक दुकान जाकर चेतावनी देकर कहा कि नाली के आगे सड़क की पटरी पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे दुकान सजाए बैठे लोगों को पीछे हटकर दुकान लगाने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने रेलवे तिराहे तक सड़क के दोनों ओर अभियान चलाकर करीब 25 दुकानदारों पर धारा 34 के तहत कार्रवाई कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण कर समस्या उत्पन्न कराने वालों के लिए कार्रवाई की जाएगी। अब रेलवे स्टेशन रोड व रामलीला मैदान के निकट अभियान चलाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed