{"_id":"5e02604a8ebc3e87d30c5e39","slug":"chalak-ki-maut-farrukhabad-news-knp534231160","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों को टक्कर मारने के ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों को टक्कर मारने के ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर तीन लोगों केे टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। इससे उसके चालक की नीचे दबकर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने शव को लोहिया अस्पताल की मर्चरी में रखवाया है। कमालउद्दीनपुर गांव के एक ग्रामीण का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
शहर की ओर से मंगलवार शाम को एक चालक ट्रैक्टर लेकर राजेपुर की ओर जा रहा था। चाचूपुर के पास उसने बाइक सवार हरदोई थाना पाली के गांव अमीरतापुर निवासी रोहित(21) पुत्र राकेश की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर रोहित के चाचा बादाम सिंह का बेटा विजय भी था। दोनों घायल हो गए। रोहित हेलमेट नहीं लगाए था। इसके बाद ट्रैक्टर ने साइकिल से जा रहे राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी शिक्षक देवेंद्र (50) को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। कुछ दूर चलने के बाद चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और वह खांदी में पलट गया। उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।