फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cereal bank in district

गरीबों और बेसहारों के चूल्हे नहीं होंगे ठंडे

Mon, 01 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 01 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cereal bank in district

फर्रुखाबाद। बुंदेलखंड के ललितपुर में अन्न का संकट देख वाराणसी में अनाज बैंक शुरू करने वाले डा. राजीव श्रीवास्तव ने फर्रुखाबाद जिले में भी अनाज बैंक शाखा खोलने की योजना बनाई है। इसके लिए उन्होंने फर्रुखाबाद में डा. प्रभात सिंह और संजीव कुमार मिश्र समेत चार लोगों की टीम बनाकर सर्वे में लगा दी है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद फर्रुखाबाद में अनाज बैंक की शाखा खोली जाएगी। इसमें गरीबों और बेसहारों को मुफ्त में अनाज दिया जाएगा।

विज्ञापन


विशाल भारत संस्थान का वाराणसी में अनाज बैंक का मुख्यालय है। दो दिन पहले बद्री विशाल डिग्री कालेज में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने आए अनाज बैंक के संस्थापक एवं चेयरमैन डा. राजीव श्रीवास्तव को जब पता चला कि जिले में सैकड़ों ऐसे गरीब और बेसहारा लोग रह रहे हैं, जिनके यहां एक समय ही चूल्हा जलता है। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने फर्रुखाबाद जिले में भी अनाज बैंक की शाखा स्थापित करने की योजना बनाई।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने शहर के डा. प्रभात सिंह और संजीव कुमार मिश्र समेत चार लोगों की टीम बनाकर जिले का सर्वे करने को कहा। यह लोग सर्वे रिपोर्ट बनाकर उन्हें देंगे। इसके बाद वह जिले में भी अनाज बैंक शाखा की स्थापना करेंगे। इस शाखा से गरीब, विधवा, तलाकशुदा और बेसहारा लोगों को मुफ्त में अनाज मिलेगा। टीम ने सर्वे करना भी शुरू कर दिया है। डा. प्रभात सिंह बताते हैं कि जिले में गरीब और बेसहारा लोगों का सर्वे करना शुरू कर दिया है। सर्वे रिपोर्ट अनाज बैंक के संस्थापक एवं चेयरमैन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
विशाल भारत संस्थान की ओर से वाराणसी में खुली अनाज बैंक का उद्देश्य गरीबों और बेसहारों की मदद करना है। वाराणसी में 80 परिवारों को संस्था नि:शुल्क अनाज दे रही है। संस्था घर-घर जाकर पहले सर्वे करती है। इसके बाद चयनित परिवारों को मुफ्त अनाज दिया जाता है। जिले में भी अनाज बैंक की स्थापना की योजना बनाई है।

- डा. राजीव श्रीवास्तव, (संस्थापक एवं चेयरमैन, अनाज बैंक वाराणसी)

अनाज बैंक को दिया 781 किलो आटा
बद्री विशाल डिग्री कालेज के प्रो. डा. प्रभात सिंह ने बुंदेलखंड के ललितपुर में अनाज बैंक शाखा के लिए 550 किलो और डा. रुद्रनारायण त्रिपाठी ने 231 किलो आटा दिया है। प्राचार्य डा. एके चतुर्वेदी ने अनाज बैंक में और जमा खाता खुलवाने की लोगों से अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed