{"_id":"bda277e03aa056ae04bc5eae48618851","slug":"center-pudding-arrived-late-hungry-returned-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर देरी से पहुंचा हलवा, भूखे लौटे बच्चेे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पर देरी से पहुंचा हलवा, भूखे लौटे बच्चेे
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाट कुक्ड योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर समय से खाना पहुंचाने में
विज्ञापन
एनजीओ फेल हो रहे हैं। शनिवार को देरी से केंद्रों पर हलवा पहुंचने से
बच्चों को भूखा घर लौटना पड़ा। इससे नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने
परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ का घेराव कर एनजीओ संचालक के खिलाफ कार्रवाई
करने की मांग की।
आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को योजना के तहत हाट कुक्ड उपलब्ध कराने की योजना एक जनवरी से शुरू हुई है। इसकी जिम्मेदारी एनजीओ को मिली है। हाट कुक्ड समय से पहुंचाने में एनजीओ के कर्मचारी फेल हो गए। शनिवार को शहरी क्षेत्र के 178 आंगनबाड़ी केंद्रों की बजाए 133 केंद्र व कमालगंज में 33 के स्थान पर 20 केंद्रों पर हलवा बर्तनों में भरकर गाड़ियों
से भेजा गया। यह भी दोपहर दो बजे के बाद कई केंद्रों पर पहुंचा। इस कारण बच्चे हलवा खाए बिना ही घर लौट गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने देर से आए हलवे को लेने से इनकार कर दिया। इस कारण आंगनबाड़ी केंद्र गंगा नगर, गुरु तेजबहादुर नगर, निराला नगर, रामनगर समेत कई केंद्रों पर बर्तनों में हलवा भरा रखा रहा।
नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालय पहुंच कर सीडीपीओ मनीष चौरसिया को घेर लिया। इन्होंने समय से खाना न आने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सीडीपीओ मनीष चौरसिया ने कहा कि एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। भुगतान खाने की गुणवत्ता के आधार पर होगा।
अभी तक खाने में मूंगफली का पाउडर नहीं डाला जा रहा है। इसकी जांच होगी। इसके साथ ही जितने केंद्रों पर खाना देरी से पहुंचेगा वहां का भुगतान करने के दौरान 50 प्रतिशत की कटौती और 100 रुपये प्रति केंद्र के हिसाब से अर्थदंड किया जाएगा। इस दौरान पूनम सिंह, सीता, सरोजनी, विनीता, गुलशन, दीपमाला, संतोष,अर्चना समेत कई कार्यकत्री मौजूद रहीं।