{"_id":"0e5b365b0fa3c5f801b090d6c9e9f121","slug":"center-administrators-to-copy-the-case-the-test-aborted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल कराने पर केंद्र व्यवस्थापक पर केस, परीक्षा निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल कराने पर केंद्र व्यवस्थापक पर केस, परीक्षा निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के प्रबंधन वाले विद्यालय सिद्धार्थ हायर सेकेंड्री स्कूल नगला चंपल में बुधवार को सरेआम नकल पकड़ी गई। इस पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रथम पाली में इस विद्यलाय में हुई हाईस्कूल गणित और गृह विज्ञान की परीक्षा निरस्त कर दी गई। यूपी बोर्ड को भेजी रिपोर्ट में केंद्र को ब्लैक लिस्टेड करने की सिफारिश की गई है।
कायमगंज एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने 23 फरवरी को सुबह करीब नौ बजे सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के प्रबंधन वाले विद्यलाय सिद्धार्थ हायर सेकेंड्री स्कूल नगला चंपल में छापा मारा। एसडीएम के पहुंचते ही कमरों से परीक्षार्थी इधर-उधर भागने लगे। कक्षा संख्या पांच में 30 परीक्षार्थी उपस्थिति पंजीका में दर्ज थे, लेकिन मौके पर सिर्फ सात मिले। तीन छात्र कहां गए, इसकी जानकारी कक्ष निरीक्षक नहीं दे सकीं।
कक्ष संख्या छह में 30 परीक्षार्थियों में सिर्फ 17 उपस्थित मिले। कक्ष संख्या सात में 30 में 24 परीक्षार्थी बैठे मिले तो कक्ष संख्या आठ में 35 की जगह 37, कक्ष संख्या नौ में 35 की जगह 42 और कक्ष संख्या 10 में 26 की जगह 29 परीक्षार्थी मिले। उपस्थिति पंजिका से अतिरिक्त परीक्षार्थियों के होने के बारे में न तो कक्ष निरीक्षक जवाब दे सके और न ही केंद्र व्यवस्थापक योगेंद्र सिंह। यहां तक की स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षार्थियों की संख्या को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
एसडीएम ने चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई। जिलाधिकारी के आदेश पर मेरापुर थाने में केंद्र व्यवस्थापक एवं सात कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुबह पाली में हुई परीक्षाएं निरस्त करने के साथ ही केंद्र को ब्लैक लिस्टेड करने की सिफारिश की गई है।