{"_id":"5f2aef768ebc3e3ca82e985c","slug":"celebration-across-the-district-on-land-worship-in-ayodhya-farrukhabad-news-knp5752275196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भूमि पूजन का जिले भर में मनाया गया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भूमि पूजन का जिले भर में मनाया गया जश्न
विज्ञापन
शहर के नेहरू रोड से गुजरती शोभायात्रा में शामिल लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
अयोध्या में भूमि पूजन पर जिले भर में जश्न
फर्रुखाबाद। जन-जन के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर का भूमि-पूजन और शिलान्यास बुधवार को भले ही अयोध्या में हो रहा था, मगर जश्न में पूरा जिला डूबा रहा। कहीं रथयात्रा निकाली गई, तो कहीं हवन-पूजन का दौर चला।
घरों में माताएं, बहनें, बच्चे हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और श्रीरामचरित मानस का पाठ करते रहे। राम भक्तों ने तमाम इमारतों को झालरों और दीपकों से सजाया। शाम ढलते ही रंगबिरंगी रोशनी से दिवाली सा दृश्य दिखाई दिया। लोगों ने दिन और रात में आतिशबाजी भी चलाई। फतेहगढ़ के पूरे बाजार को भगवा पताकाओं से सजाया गया।
श्रीराम विधि कला केंद्र, हिंदू महासभा, राष्ट्रीय मानवाधिकार और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खतराना मोहल्ला के प्रसिद्ध ठाकुरजी महाराज मंदिर में पूजन, अर्चन और आरती का आयोजन किया। रथ पर एक कन्या को श्रीराम के वेश में बैठाकर रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
रथयात्रा लोहाई रोड, चौक, घुमना, लालगेट होती हुई बस स्टैंड पहुंची। रामबाग में समापन हुआ। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल हैं। उन्होंने श्रीरामचरित मानस की कई चौपाई भी सुनाकर सभी को मंदिर निर्माण में जीजान से जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर विपनेश मिश्रा, मटर लाल दुबे आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंजामं ने कई मंदिरों में किया दीप प्रज्ज्वलन
फर्रुखाबाद। हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) ने पुराना कोठा पार्चा स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में हवन-पूजन के बाद संकीर्तन का आयोजन किया। आचार्य सर्वेश शुक्ला ने भजन सुनाए। मंच ने चौक रामदुलारी मंदिर, कालेश्वर नाथ मंदिर कटरा नुनहाई, ठाकुरद्वारा रस्तोगी मोहल्ले में भी आरती और दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा ने कहा कि प्रभु श्रीराम 492 साल का वनवास काटकर अपने धाम में पधारे हैं। यह दिन हर हिंदू के लिए सौभाग्य की बात है। प्रांतीय मंत्री दिनेश मिश्र ने भी संबोधित किया। मनोज, अनूप, अनुपम, प्रियांक, अजय आदि आचार्यों ने पूजन में सहयोग किया। इस मौके पर अनुपम दीक्षित, मधुकर शुक्ला, अमित शर्मा, भगवान सिंह, मनोज मिश्रा, ज्योति शर्मा, सीमा सक्सेना, सोनी पाठक, नेहा, स्वदेश, दिलीप, दीपेश, शिवओम पांडेय, चंद्रप्रकाश त्रिवेदी आदि थे।
विहिप ने यज्ञ में दी आहुति, किया संकीर्तन
फर्रुखाबाद। विहिप ने श्रीराम जन्मभूमि पूजन, शिलान्यास के मौके पर जिले भर के छह प्रखंडों में धार्मिक आयोजन किए। प्रखंड बढ़पुर में जिलाध्यक्ष मुकेश, राजेपुर में जिला उपाध्यक्ष दिनेश, महेनगर में राहुल कुमार, फतेहगढ़ में जिला मंत्री अरविंद चौहान, नवाबगंज में कमलेश और कायमगंज प्रखंड में अनिल ने मुख्य भूमिका निभाई। बरेली रोड पांचालघाट के पास स्थित मंदिर में हवन पूजन किया गया। इस मौके पर विनीत मिश्रा, अमित तोमर, सुमित, लालू, पुष्पेंद्र, कमल, राजा आदि की अहम भूमिका रहा।