फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Celebrated the birth anniversary of former Chief Minister Mulayam Singh

Farrukhabad News: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की जयंती मनाई

Sun, 23 Nov 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 23 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of former Chief Minister Mulayam Singh
फोटो-10 जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री के जयंती कार्यक्रम में बोलते जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिं
फर्रुखाबाद। पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने 2027 विधानसभा चुनाव फतह करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी गरीब, शोषित और पीड़ित वर्ग की आवाज थे। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, सर्वेश आंबेडकर, नदीम अहमद फारूकी, विजय यादव, पुष्पेंद्र यादव, विवेक सिंह यादव, शिवशंकर शर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इसमें सुनीता शाक्य, अखिल कठेरिया, बीके गंगवार, शिवपाल सिंह, गोपाल यादव, अवधेश कुमार यादव, अशोक अंबेडकर, रामदयाल सिंह यादव मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता मुन्ना यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल वितरण व गरीबों को भोजन कराना भूले
फर्रुखाबाद। नेताजी की जयंती कार्यक्रम का प्रभारी मोहम्मद उमर खां को बनाया गया। मरीजों को फल वितरण व गरीबों को भोजन का प्रचार प्रसार किया गया, मगर अंतिम समय में किसी ने भी नेताजी की जयंती पर गरीबों और मरीजों की सेवा करना जरूरत नहीं समझी। कई जरूरतमंद कार्यालय की ओर गए इसकी खासी चर्चा रही। (संवाद)

सैनिकों के शव घर पहुंचाने का श्रेय
फर्रुखाबाद। सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के बजरिया सालिगराम स्थित आवास पर पार्टी संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। कहा कि नेताजी के बनाए कानून की बदौलत ही शहीद सैनिकों का पार्थिव शरीर उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। वीना शर्मा, सुरेंद्र यादव, ओम प्रकाश शर्मा, कुलदीप भारद्वाज उर्फ बंटी खुर्शीद खान ने विचार व्यक्त किए। इसमें अमित यादव गोल्डी, सत्यम अवस्थी, हरिओम सक्सेना, डॉ. शिवम अवस्थी, ऋषि अवस्थी मौजूद रहे। संचालन महासचिव रजत क्रांतिकारी ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed