{"_id":"659d9430a37029f1e900b694","slug":"cdpo-driver-suspended-for-taking-bribe-in-the-name-of-recruitment-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-7148-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने में सीडीपीओ का चालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने में सीडीपीओ का चालक निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती कराने के नाम पर रिश्वत लेने में सीडीपीओ का चालक निलंबित कर दिया गया। उसे जनपद अलीगढ़ में संबद्ध कर वहां के डीपीओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी कमलेश कुमार अग्निहोत्री नवाबगंज सीडीपीओ कार्यालय में चालक पद पर तैनात था। 31 अक्तूबर 2023 को वंदना देवी ने आंगनबाड़ी पद पर भर्ती कराने के लिए चालक द्वारा रुपये लेने की शिकायत सीडीपीओ से की थी। इस पर सीडीपीओ ने जांच कर एक नवंबर को चालक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर डीपीओ को पत्र भेजा। डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं जांच कर दोनों पक्षों की सुनवाई की।
उन्होंने 30 नवंबर को जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंप दी। इसमें कहा कि भविष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर भर्ती की जानी है। जो संवेदनशील प्रकरण है। चालक कमलेश अग्निहोत्री की दूषित कार्यशैली व उद्दंड रवैया के चलते क्षेत्रीय लोगों से अवैध धन वसूली की आशंका है।
विज्ञापन
इससे इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई अति आवश्यक है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार को पत्र भेजा। निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने चालक को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अलीगढ़ को जांच अधिकारी नामित करने के साथ चालक को उन्हीं के कार्यालय में संबद्ध कर दिया है।