{"_id":"56fc153b4f1c1b257ef002e1","slug":"cdos-condition-deteriorated-after-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बाद सीडीओ की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बाद सीडीओ की बिगड़ी हालत
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
आईसीयू में भर्ती सीडीओ एसएन शुक्ल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत की हुई बैठक निरस्त कराने के लिए हुए हंगामे के बाद मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ल की तबियत बिगड़ गई। रात करीब 12 बजे सीडीओ को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने सीडीओ को आईसीयू में भर्ती कर दिया। बुधवार की सुबह सीडीओ को देखने के लिए अधिकारियों का अस्पताल में तांता लगा रहा। दोपहर बाद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अस्पताल पहुंचकर सीडीओ का हालचाल लिया। सीडीओ का परिवार लखनऊ रहता है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ल की मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे अचानक तबियत खराब हो गई। सीडीओ की हालत बिगड़ती देख फालोवर धर्मेंद्र ने अन्य कर्मचारियों को जानकारी दी। सीडीओ की तबियत खराब होने की जानकारी मिलने पर सीएमओ भी उनके आवास पर पहुंच गए और आनन-फानन में सीडीओ को आवास विकास कालोनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने सीडीओ को रात करीब 12.30 बजे आईसीयू में भर्ती कर दिया। बुधवार सुबह अस्पताल परिसर में अधिकारी और कर्मचारियों का अस्पताल में तांता लगा रहा।
विज्ञापन
दोपहर बाद हालत में सुधार होने के बाद सीडीओ को आईसीयू से निकालकर प्राइवेट रूम में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अस्पताल पहुंचकर सीडीओ से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। विभागीय कर्मचारियों की मानें तो मंगलवार की शाम जिला पंचायत की बैठक निरस्त करने की मांग को लेकर विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में हंगामा हुआ था। इसके बाद सीडीओ अपने आवास पहुंचे और उनकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे हालत अधिक बिगड़ने पर सीडीओ ने आवास के कर्मचारियों को अवगत कराया। डा. जेएम वर्मा ने बताया कि सीडीओ को डायबिटीज की शिकायत पहले से थी। दिमागी उलझन की वजह से उनके दिमाग में खून का रक्त संचार कम हो गया था। इससे हालत बिगड़ गई थी। अब तबियत में काफी सुधार है। इस कारण आईसीयू से निकालकर प्राइवेट रूम में भर्ती कर दिया गया है।