फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CDO scrutinizes files regarding medical reimbursement for sports.

Farrukhabad News: चिकित्सा प्रतिपूर्ति में खेल, सीडीओ ने खंगाली फाइलें

Tue, 11 Aug 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
CDO scrutinizes files regarding medical reimbursement for sports.
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइलें लंबित रखकर खेल चल रहा है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। सीडीओ ने सीएमओ कार्यालय में फाइलें खंगालीं और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के रजिस्टर की छायाप्रति कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों व उनके परिजन के इलाज में खर्च होने वाली धनराशि का चिकित्सा प्रतिपूर्ति के रूप में विभाग से भुगतान किया जाता है। पत्रावली की जांच सीएमओ कार्यालय में होने के बाद भुगतान राशि स्वीकृत कर फाइल संबंधित विभाग को भेजी जाती है। सीएमओ कार्यालय में कई माह से फाइलें लंबित रखकर पीड़ितों को दौड़ाया जा रहा है। इन दिनों सीएमओ कार्यालय में कुल 217 फाइलें लंबित हैं। 127 फाइलें प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सिर्फ हस्ताक्षर के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

कई माह से चक्कर काटकर थक चुके कुछ कर्मचारियों ने शिकायत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर से कर दी। जिलाधिकारी ने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी को बुलाया और पूरे मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पता चला कि इस खेल में पटल प्रभारी सहित कई लोग शामिल हैं। बंटवारे को लेकर लिपिक से कुछ विवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि मंगलवार तक जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। लिपिक को निलंबित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed