फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cattle trader released on bail hanged himself

Farrukhabad News: जमानत पर छूटे मवेशी कारोबारी ने फांसी लगा की आत्महत्या

Mon, 10 Apr 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cattle trader released on bail hanged himself
मोहम्मदाबाद। जमानत पर छूटे मवेशी कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चे मायके में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी स्वर्गीय रामदास का 27 वर्षीय पुत्र रोहित उर्फ कल्लू मवेशी खरीदने व बेचने का कारोबार करता था। वह वारंट में फरार चल रहा था। पुलिस ने मार्च में उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पति के जेल जाने के बाद पत्नी रचना बच्चे अक्कू, पुत्री अशी व वैष्णवी को लेकर मायके कानपुर देहात चली गई थी। घर में मां कृष्णा देवी व भाई कुलदीप, प्रमोद, प्रदीप रह रहे है। एक अप्रैल को रोहित उर्फ कल्लू जमानत पर छूटकर घर आ गया। लेकिन वह परेशान रहता था। शनिवार की रात जब परिजन सो गए तो रोहित उर्फ कल्लू घर से निकल गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मोहल्ले के इंस्पेक्टर गेहूं काटने के लिए खेत पर जा रहे थे। तभी उन्होंने सिकंदर के खेत में नीम के पेड़ पर रोहित उर्फ कल्लू को अंगौछे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। मां सहित भाई मौके पर पहुंचे और रोहित को लटका देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर कोतवाल अनिल चौबे ने परिजनों से जानकारी की। परिजनों ने आत्महत्या का कारण पता होने से इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम में रोहित की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed