{"_id":"695c15cbf5120a711c0ae723","slug":"cattle-are-destroying-crops-in-the-fields-farmers-have-caught-70-of-them-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108556-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खेतों में फसलें बर्बाद कर रहे गोवंश, किसानों ने 70 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खेतों में फसलें बर्बाद कर रहे गोवंश, किसानों ने 70 पकड़े
विज्ञापन
फोटो-12 कटरी धर्मपुर गोशाला में बंद गोवंशों को लेने आया कैटर कैचर वाहन। संवाद
फर्रुखाबाद। आवारा गोवंश किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इससे परेशान किसानों ने एकजुट होकर तीन दिन में 70 गोवंशों को पकड़कर कटरी धर्मपुर गोशाला में बंद कर दिया। सोमवार सुबह जिला पंचायत के कैटल कैचर से उन्हें गोशाले में शिफ्ट किया गया। किसानों ने बताया कि वह सभी गोवंश पकड़कर गोशाला भेजेंगे।
मऊदरवाजा थाने के गांव कटरी धर्मपुर, ठटा की मड़ैया, दिलीप की मड़ैया, कटरी भीमपुर समेत आठ गांवों में सैकड़ों आवारा गोवंश खेतों में गेहूं, आलू, सरसों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर आसपास के गांवों के 50 ग्रामीण एकत्रित हुए। उन्होंने गोवंशों की घेराबंदी कर पकड़ कर कटरी धर्मपुर गोशाला में बंद कर दिया। सोमवार सुबह जिला पंचायत की कैटल कैचर से गोवंशों को गोशाला में शिफ्ट किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक 70 गोवंश पकड़े गए हैं। अभी भी क्षेत्र में 30-40 गोवंश बचे हैं। इन्हें भी पकड़कर गोशाला में बंद किया जाएगा। कड़ाके की सर्दी में रात के वक्त फसलों की रखवाली को लेकर किसान परेशान हैं। कटरी धर्मपुर के पूर्व प्रधान शाहिद ने बताया कि पहले बाढ़ से बर्बाद किसानों ने किसी तरह फसलें बोईं तो अब आवारा गोवंश बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीण घेराबंदी करके पकड़कर गोशालाओं में भिजवा रहे हैं। इससे किसानों की फसलों को बर्बाद होने से रोका जा सकेगा।