{"_id":"62d84aaf1d25654403564bf3","slug":"cash-crown-and-bracelet-stolen-from-temple-farrukhabad-news-knp708613411","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः मंदिर से नकदी, मुकुट व कंगन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः मंदिर से नकदी, मुकुट व कंगन चोरी
विज्ञापन
बरगदिया घाट पर चोरी के बाद झाड़ियों में बक्से को देखते साधु व अन्य। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बरगदिया घाट स्थित मंदिर के महंत के कमरे में घुसे चोर बक्सा उठा ले गए। चोर बक्से में रखे 90 हजार रुपये, दो सोने के कंगन व दो मुकुट चोरी कर ले गए। सुबह महंत जागे तब घटना की जानकारी हुई।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरगदिया घाट पर भगवान शंकर का मंदिर है। महंत विष्णुदास मंदिर की देखरेख करते हैं। वह मंगलवार रात कमरे के बाहर सोने चले गए। रात में किसी समय चोर कमरे में घुस आए और बक्सा उठाकर ले गए। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी 90 हजार की नगदी, भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को पहनाने के लिए रखे दो सोने के कंगन, दो चांदी के मुकुट चोरी कर ले गए।
चोर खाली बक्सा व कपड़े झाड़ियों में फेंककर चले गए। बुधवार सुबह महंत जागे और कमरे के अंदर पहुंचे तो बक्सा गायब देखकर दंग रह गए। कुछ देर में आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, तभी खाली बक्सा पास की झाड़ियों में पड़ा मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने मंदिर में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी की। शाम को पुलिस ने बर्रा खेड़ा गांव से एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से 29 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस को युवक ने बताया है कि वह महंत के पास आता जाता था।