फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cash and grains burnt in house fire

Farrukhabad News: घर में लगी आग से नकदी व अनाज राख

Tue, 07 Nov 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cash and grains burnt in house fire
नवाबगंज। घर में लगी आग से 10 हजार रुपये, अनाज व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह सबमर्सिबल चलाकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ऊंची गधेड़ी निवासी स्नेहलता रविवार रात को परिजनों के साथ घर में सो रही थी। लगभग 11 बजे पड़ोसियों ने स्नेहलता को आवाज देकर मकान में आग लगने की बात कही। स्नेहलता शोर सुनकर बाहर आई तो मकान के पीछे हिस्से से आग की लपटें उठती दिखाई दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।

स्नेहलता ने बताया कि आग से कमरे में बैग में रखे दस हजार रुपये, 15 बोरा गेहूं, कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग से दो लाख रुपये का नुकसान हो गए। सोमवार को राजस्व टीम ने मौके पर जांच कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed