{"_id":"602166cb8ebc3ed1af4c62c9","slug":"case-will-be-filed-on-five-vdos-farrukhabad-news-knp6106649178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों का भुगतान न करने में पांच वीडीओ समेत सात फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों का भुगतान न करने में पांच वीडीओ समेत सात फंसे
विज्ञापन
पांच वीडीओ पर दर्ज होगा मुकदमा
फर्रुखाबाद। पौधे खरीदने के बाद भुगतान न करने और मारपीट करने के आरोप में पांच वीडीओ समेत सात लोग फंस गए हैं। सीजेएम ने पीड़ित की अर्जी पर कमालगंज कोतवाल को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
कायमगंज क्षेत्र के गांव पपड़ी खुर्द बुजुर्ग बरझाला निवासी अरशद खान ने न्याय पंचायत कोरी खेड़ा के वीडीओ प्रभात यादव, न्याय पंचायत अमानाबाद के वीडीओ धर्मेंद्र पाल, न्याय पंचायत बिड़हल के वीडीओ जीशान, न्याय पंचायत अहमदपुर देवरिया के वीडीओ अरुण यादव, ग्राम पंचायत लक्ष्मन नगला के वीडीओ पवन कुमार नाईक और दो अज्ञात के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है।
अरशद ने खुद को निम्मी गोल्डन नर्सरी पपड़ी खुर्द बरझाला कायमगंज का वह प्रोप्राइटर बताया है। आरोप लगाया कि वर्ष 2017-18 में वीडीओ ने ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के लिए पौधे लिए थे। वीडीओ से पौधे प्राप्त करने की रसीद भी ले ली थी। करीब चार लाख रुपये की बकाएदारी है। पौधे सूख जाने का बहाना कर वीडीओ भुगतान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीडीओ कमालगंज से शिकायत करने पर वीडीओ ने 26 अगस्त 2020 को ब्लाक पर बुुलाया। गेट पर पांच वीडीओ ने दो अज्ञात लोगों के साथ घेर कर गलौज कर मारपीट की। पीड़ित की ओर से वकील कुंवर सिंह सिसोदिया ने दलीलें पेश कीं। साक्ष्यों के आधार पर सीजेएम ने कमालगंज थानाध्यक्ष को पांच वीडीओ व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।