{"_id":"67057c2e61068dfbaf050a36","slug":"case-of-fraud-registered-against-potato-trader-and-two-brokers-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104135-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आलू व्यापारी व दो आढ़तियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आलू व्यापारी व दो आढ़तियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी स्थित एक आलू की आढ़त से 6.60 लाख रुपये कीमत के 520 पैकेट आलू ले जाने के बाद रुपये न देने पर पीड़ित ने आलू व्यापारी व दो आढ़तियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला शमशेर निवासी हरिओम वर्मा की सातनपुर मंडी में आलू की आढ़त है। उन्होंने आजमगढ़ के लोहियानगर की शनी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक शनी, कन्हैयालाल सोनकर और आजमगढ़ के थाना अहरोला के अहरोला मंडी निवासी व्यापारी शेखर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि शनी और कन्हैयालाल उनके यहां से आलू की खरीद करते थे। 13 सितंबर को 520 पैकेट आलू महावीर कोल्ड से भेजा गया। चार दिन बाद उन्होंने व भाई पुरुषोत्तम ने दोनों आढ़तियों से पैसे के लिए फोन किया, तो उन्होंने बताया कि आलू शेखर नाम के व्यापारी को बेच दिया है।
वही उनकी फर्म के खाते में पैसे डालेगा। शनी ने शेखर से रुपये मांगे, तो उन्होंने कहा कि शनी और कन्हैया पर उनके पौने तीन लाख पहले ही बकाया हैं। अब तीनों आरोपी मिलकर 6.60 लाख रुपये हड़पना चाहते हैं। उन्होंने फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)