{"_id":"605629278ebc3e59012ba2ff","slug":"case-filed-for-missing-a-young-man-by-selling-his-kidney-farrukhabad-news-knp6188606189","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की किडनी बेचकर गायब करने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की किडनी बेचकर गायब करने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। युवक की किडनी बेंचने के बाद उसका शव गायब करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दर्ज कराए गए मुकदमे में गांव लहरा रजकुलीपुर निवासी रामविलास ने बताया कि उसकी जान पहचान थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव गड़रियन नगला निवासी अनिल पाल से थी। इससे 16 फरवरी 2019 को अनिल अपनी पत्नी मौर्यश्री व विकास ठाकुर निवासी ग्राम चिलसरा थाना शमसाबाद के साथ कार से आया।
अनिल (चालक) व उसकी पत्नी ने उससे बेटे रमनदीप को ड्राइविंग सिखाने के लिए साथ भेजने को कहा। बहकावे में आकर रमनदीप आरोपियों के साथ चला गया। आरोप है कि एक सप्ताह बाद जानकारी मिली कि अनिल आदि ने पैसे के लिए रमनदीप की किडनी रैकेट चलाने वालों को बेंच दी है। जब वह अनिल के घर बेटे के बारे में पूछने गए तो उसने गालीगलौज कर भगा दिया। कहा कि रमनदीप के बारे पता नहीं है कि वह कहां है।
विज्ञापन
तीनों ने किडनी बेंचकर बेटे का शव गायब कर दिया है। इस मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि कोर्ट का आदेश शुक्रवार की रात ही प्राप्त हुआ था। इस पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया। बता दें कि न्यायालय से ये आदेश 26 फरवरी को हुआ था और इसे पैरोकार ने पांच मार्च को प्राप्त किया था।