{"_id":"65e37e98954a2e0b7f020157","slug":"case-filed-against-three-including-bank-manager-in-fraud-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-108911-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धोखाधड़ी में बैंक प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धोखाधड़ी में बैंक प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा
Sun, 03 Mar 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। धोखाधड़ी कर लाखों रुपये खाते में ट्रांसफर करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बैंक प्रबंधक व फील्ड आफिसर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी दिव्यांग नीरज गुप्ता ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप है कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के मैनेजर उमाशंकर यादव व फील्ड आफिसर राघवेंद्र सिंह से लोन कराने के लिए उनके करीबी मोहल्ला नोनियमगंज निवासी धीरज ने उन्हें मिलवाया था।
15 जून 2018 को उनका लोन हो गया। इसके बाद तीन चेकें ले लीं। वर्ष 2023 में वसूली के लिए दबाव बनाकर 10 लाख रुपये ले लिए। 7.72 लाख रुपये धीरज के खाते में ट्रांसफर कर दिए। रुपये वापस मांगने पर उनसे गाली-गलौज किया। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर रामऔतार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।