फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against seven people for murder and SCST Act

सात लोगों के खिलाफ जान लेवा हमला व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Dec 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people for murder and SCST Act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ग्रामीण को गोली मारने और उसकी दिव्यांग पत्नी को पीटने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ पीड़ित के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बीस बीघा गेहूं की फसल जबरन जोतने की शिकायत करने पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव महरूपुर सहजू निवासी गौरीशंकर ने कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नौसारा निवासी नीतू, नीरज, पंकज, मोरपाल, गांव कुडरी खेड़ा के कमलेश, अरविंद तथा जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव मांशानगला निवासी अतर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि भाई शिवशंकर की सुंदरपुर कटरी में जमीन है। वह गंगा की कटरी गांव सुंदरपुर में ही झोपड़ी डालकर रहता है।
विज्ञापन

चार दिन पहले सभी आरोपी खेत पर आए और भाई शिवशंकर की बीस बीघा गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जोत लिया। शिवशंकर ने अधिकारियों से शिकायत की थी। इसी रंजिश में मंगलवार की शाम सभी आरोपी सुंदरपुुुर कटरी पहुंचे। भाई को जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर गोली मार कर घायल कर दिया। उसकी दिव्यांग पत्नी के साथ मारपीट की। इससे उसके कपड़े फट गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर चले गए। कोतवाल जयप्रकाश पाल ने बताया कि घायल के भाई गौरीशंकर की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed