फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against seven including inspector in robbery

लूट में दरोगा समेत सात पर मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven including inspector in robbery
कायमगंज। 11 माह पूर्व युवक को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट के मामले में तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत सात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जवाहरगंज मंडी समिति निवासी पंकज सक्सेना को जय सक्सेना और पांच अन्य लोग मोहल्ले से ही मारपीट करते हुए पकड़ ले गए थे। इसके बाद नई बस्ती के पास खेतों में ले गए। वहां पर मारा पीटा। इसके बाद मोबाइल व 700 रुपये लूट लिए। प्रदीप ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। चीख पुकार पर आसपास के लोग पहुंच गए। भीड़ ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस घटना में तत्कालीन चौकी प्रभारी दिनेश भारती ने आरोपियों का पूरा सहयोग किया। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पंकज ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रदीप, जय सक्सेना, सानू निवासी सब्जी मंडी, रामजी कौशल निवासी नोनियमगंज, अभिषेक शर्मा, सनी शर्मा निवासी सदबाड़ा और तत्कालीन चौकी प्रभारी कायमगंज दिनेश भारती के खिलाफ लूट व हत्या प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed