फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against PCF manager for molesting a female employee

Farrukhabad News: महिला कर्मी से छेड़छाड़ में पीसीएफ प्रबंधक पर मुुकदमा

Mon, 26 Feb 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed against PCF manager for molesting a female employee
फर्रुखाबाद। महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, अश्लीलता करने के मामले में पीसीएफ के यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह उन्हीं के स्थान पर विभाग में काम कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ निवासी एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर पीसीएफ प्रबंधक विपिन कुमार यादव के खिलाफ कादरीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि उनके पति की सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी। अनुकंपा के आधार पर उन्हें सहयोगी के रूप में नौकरी मिल गई।
विज्ञापन

नियुक्ति के बाद से प्रबंधक बुरी नजर रखने लगे। 30 अक्तूबर 2023 को शाम तीन बजे अपने ऑफिस में बुलाकर छेड़छाड़ की। जब इसका विरोध कर कार्रवाई के लिए कहा, तो उन्होंने नौकरी खत्म करने की धमकी दी। यही नहीं हत्या कर शव लापता करने की भी धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के भविष्य को देख सचेत रहकर झांसे से बचती रही। उन्होंने अमृतपुर में सेवा केंद्र खोलने का दबाव बनाया। दो नाबालिग बच्चों की बात कहकर आने-जाने में दिक्कत की बात कही। कोई सुनवाई न कर अमृतपुर का आदेश कर दिया। आदेश वापस लेने के बदले शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा।
प्रबंधक ने धमकी दी कि जिस तरह लेखाकार सूर्य प्रताप, राजेश कुमार व भंडार नायक रंजीत को निलंबित किया, वही हाल तुम्हारा भी करेंगे। 30 जनवरी को अमृतपुर सेवा केंद्र के लिए चेतावनी आदेश भेज दिया, जबकि केंद्र संचालक का काम कनिष्ठ सहायक का है। मुकदमे में एससीएसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।

कादरीगेट थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पीसीएफ प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed