फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against marriage lawn operator and clerk for encroachment on Waqf land

Farrukhabad News: वक्फ भूमि पर कब्जे में मैरिज लॉन संचालक व लिपिक पर मुकदमा

Thu, 07 Dec 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed against marriage lawn operator and clerk for encroachment on Waqf land
फर्रुखाबाद। शहर में करोड़ों की वक्फ भूमि पर कब्जा कर मैरिज लान बनाने में संचालक व फर्जी तरीके से नक्शा बनाने में लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता ने दर्ज कराए मुकदमे में दोनों को बराबर का दोषी बताया है।
विज्ञापन


विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता डीके सिंह ने कार्यालय में तैनात रह चुके नगला राजन लोको रोड निवासी लिपिक विदुर पाल व शहर के सेठ गली निवासी गौरहरि अग्रवाल के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि शहर के रेलवे रोड स्थित खाबर वक्त ने 18 सितंबर 2019 को अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ से शिकायत की थी कि गौरहरि अग्रवाल ने वक्फ भूमि पर अनधिकृत रूप से कब्जा कर मैरिज होम व सिनेमा आदि का निर्माण कराया है।
विज्ञापन

गौरहरि अग्रवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से पास नक्शे को प्रस्तुत किया। जोकि कार्यालय के रिकार्ड में नहीं मिला। गौरहरि ने सिटी मजिस्ट्रेट को अपने बयान में नक्शा कार्यालय के लिपिक द्वारा उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई। जांच में कूटरचित ढंग से नक्शा पास होने की आशंका के चलते हस्ताक्षर का मिलान कराया गया। इस पर तत्कालीन अवर अभियंता विपिन चंद्र वर्मा ने बताया कि नक्शे पर किए गए हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। इंस्पेक्टर फतेहगढ़ हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed