फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against father-sons for murder of youth

युवक की हत्या में पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against father-sons for murder of youth
फोटो- 4 व 5 पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि
विज्ञापन

दम घुटने से हुई थी युवक की मौत
- युवक की हत्या में पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा
- पत्नी ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। पति की हत्या में पत्नी ने गांव के ही पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि की गई है। उसके शरीर पर चोट के तीन निशान मिले हैं।

कोतवाली क्षेत्र के नीबकरोरी निवासी प्रदीप कुमार (40) मजदूूरी करता था। गांव का ही संजू मंगलवार को प्रदीप को काम करने के लिए दुकान पर बुलाकर ले गया था। जहां रात में दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। शोर सुनकर संजू के भाई अर्जुन, रवि और पिता अतर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने प्रदीप की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जानकारी पर प्रदीप की पत्नी नीलम परिजन के साथ मौके पर पहुंची तो आरोपी जाति सूचक गाली देते हुए भाग गए। दुकान के अंदर प्रदीप बेहोश पड़ा था। परिजन देर रात उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। नीलम ने पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाकर संजू, अर्जुन, रवि व उनके पिता अतर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक का पांच वर्ष का पुत्र आयुष व डेढ़ वर्ष की बेटी आरोही है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रदीप की दम घुटने से होने की पुष्टि की गई है। उसके होठ व शरीर पर चोट के तीन निशान मिले हैं। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई थी। वह अपने घरों पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed