फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against 31 people including SP candidate's brother

Farrukhabad News: सपा प्रत्याशी के भाई सहित 31 लोगों पर मुकदमा

Sat, 09 Mar 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 31 people including SP candidate's brother
कायमगंज। सपा/कांग्रेस गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य के भाई सहित 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमे में बरात में डीजे पर डांस करने के लिए हुई कहासुनी में रास्ते में घेरकर जान से मारने की नीयत से फायर करने, गाड़ियों में तोड़फोड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बुधवार को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव ढिलावल से एक बरात थाना रामपुर क्षेत्र के गांव गढ़िया गई थी। बरात में ढिलावल निवासी नीरज कश्यप अन्य युवकों के साथ गया था। बरात में डीजे बजाने को लेकर लक्ष्य हॉस्पिटल निवासी अंकित शाक्य, विवेक शाक्य, सपा प्रत्याशी डॉ नवलकिशोर के भाई अभिषेक शाक्य व अन्य लोगों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

रात करीब 2 बजे नीरज अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों से वापस आ रहे थे। तभी अंकित शाक्य ने 8-10 गाड़ियों से गांव विराहिमपुर आकर उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ियां लगाकर रोक लिया। गाड़ी से उन्हें व उनके साथियों को लाठी डंडे व असलहे दिखाकर बाहर निकाला। जमकर मारपीट की। गाड़ियां तोड़ डाली। रात के समय सुनसान था। एक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायर की आवाज व गाड़ियों में तोड़फोड़ की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज की तहरीर पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी के भाई अभिषेक शाक्य, अंकित शाक्य, विवेक शाक्य, भोला यादव, लालू शर्मा, छोटू शाक्य पता अज्ञात व 24 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी के साथ बलवा व हत्या प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


सपा प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य ने बताया कि राजनीतिक द्वेष भावना से उनके भाई को मुकदमे में शामिल किया गया है। उनका भाई मौके पर मौजूद नहीं था। उनकी मां ग्राम मंझोला की प्रधान हैं। ग्राम सभा का काम भाई अभिषेक देखता है। मंझोला गांव के अंकित से विवाद हुआ था। उल्टा उससे ही उन लोगों ने मारपीट की है।उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है, कि निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed