{"_id":"60f0640d8ebc3e9cda786e86","slug":"case-file-of-anupam-dubey-lost-farrukhabad-news-knp6403744116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपम दुबे पर दर्ज मुकदमों का रिकार्ड खंगालती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपम दुबे पर दर्ज मुकदमों का रिकार्ड खंगालती रही पुलिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इंस्पेक्टर राम निवास यादव हत्याकांड में बसपा नेता अनुपम दुबे को जेल भेजने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों का रिकार्ड खंगालना शुरू किया है। अभी तक की खोजबीन में अनुपम के पुराने मुकदमों की फाइलें नहीं मिल सकी हैं। अब इन फाइलों के लिए पुलिस अधिकारी पत्राचार करने की तैयारी कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर हत्याकांड में आरोपी बसपा नेता अनुपम कुर्की की कार्रवाई के बीच में ही एक अन्य प्रकरण में बुधवार को कोर्ट में हाजिर हो गया था। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इस दौरान कुर्की की कार्रवाई भी रोक दी गई थी। इससे पूर्व एसपी
अशोक कुमार मीणा ने अनुपम पर 41 मुकदमे दर्ज होने की बात बताई थी। उधर, बुधवार को बसपा नेता ने बताया था कि उस पर केवल तीन मुकदमे विचाराधीन हैं। अन्य मुकदमे कोर्ट से छूट चुके व कई मुकदमों में वह बरी हो चुका है। इस पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी नितेश सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। अभी कार्रवाई चल रही है।