{"_id":"647a33c195821243570ccb26","slug":"case-against-six-including-sons-for-recovery-from-shopkeepers-farrukhabad-news-c-12-1-266451-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दुकानदारों से वसूली मंहत पुत्रों सहित छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दुकानदारों से वसूली मंहत पुत्रों सहित छह के खिलाफ मुकदमा
Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्रंगीरामपुर मेले में दुकानदारों से अवैध वसूली में जिला पंचायत के कर निरीक्षक ने महंत के पुत्रों सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला पंचायत के कर निरीक्षक स्नेह कुमार ने कमालगंज थाने में गांव श्रृंगीरामपुर के महंत आशुतोषानंद बाजपेई के पुत्र वंश बाजपेई, अंश बाजपेई, सोनू पाठक व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि श्रृंगीरामपुर में 28 मई से 4 जून तक मेला लगता है। मेले में कुछ दुकानें घाट व ज्यादा संख्या में दुकानें स्कूल के पास लगती है। दुकानदारों से वसूली करने के लिए उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। गंगा दशहरा पर एक दिन के लिए लगी दुकानों से वसूली कर ली गई। 31 मई को स्कूल के पास लगी दुकानों पर वसूली करने गए तो उन लोगों ने बताया कि अंश, वंश, सोनू पाठक व तीन अज्ञात लोग सभी दुकानों से वसूली कर चुके है। उन लोगों का कहना था कि दुकानें उनकी भूमि पर लगी हैं। जिला पंचायत के कर्मचारी आए तो उनसे रसीद नहीं कटवाना। इस संबंध में दुकानदार गुड्डू, सुरेश चंद्र बाथम, रामसेवक सक्सेना, उपदेश, आसिफ खां के बयान दर्ज किए गए। इसकी रिपोर्ट अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को भेजी गई।