फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case against seven for murderous attack in land dispute

Farrukhabad News: जमीन के विवाद में जानलेवा हमले में सात के खिलाफ मुकदमा

Thu, 03 Aug 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case against seven for murderous attack in land dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शमसाबाद। जमीन की रंजिश में मारपीट पथराव व फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गोली लगने से दो लोग व मारपीट पथराव में तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घरों में नहीं मिले। पुलिस ने दो ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी चंदन ने गांव के शिवम, देवकी, अरूण, नितिन, सुरेश, अजय, देवालाल उर्फ अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उसने गांव में एक जमीन खरीद ली थी। आरोपी पक्ष उस जमीन को खरीदना चाहता था। इसको लेकर तीन दिन पहले विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी पक्ष के दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसी रंजिश में बुधवार को इन लोगों ने हमला कर मारपीट पथराव कर फायरिंग की थी। इसमें सागर, साधना के हाथ व पैर में गोली लग गई थी। तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में बुधवार की रात व गुरुवार को दिन में कई बार दबिश मारी, लेकिन कोई घरों में नहीं मिला। पुलिस ने दो ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed